Ro no D15139/23

बतौली में दिव्यांगजन शिविर आयोजित, 104 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन

अंबिकापुर 26 फरवरी 2026/ समाज कल्याण विभाग, सरगुजा द्वारा दिव्यांगजनों के हित में विशेष शिविर का आयोजन जनपद पंचायत बतौली के सभाकक्ष में किया गया। शिविर में कुल 104 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया।
शिविर के दौरान विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र वितरित किए गए। उपस्थित दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित सहायता, पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उप संचालक, समाज कल्याण विभाग सरगुजा श्री व्ही. के. उके ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में जिले के विभिन्न विकासखण्डों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को सीतापुर, 12 मार्च को मैनपाट, 13 मार्च को अंबिकापुर, 17 मार्च को लखनपुर तथा 19 मार्च को उदयपुर जनपद पंचायत में दिव्यांगजनों हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।
आज आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

    *जनसुनवाई में कई मामलों का हुआ निराकरण, भरण-पोषण और महिला सुरक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश*     रायपुर, 10 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता…

    Read more

    बिरेभाट में 33 महिलाएं सीख रहीं राजमिस्त्री का हुन

    प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तैयार होंगे प्रशिक्षित राजमिस्त्री, महिलाओं को मिलेगा रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर   *30 दिवसीय प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागी ले रहे तकनीकी प्रशिक्षण, निःशुल्क ड्रेस,…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात