Ro no D15139/23

दिव्यांग दिलीप को मिला सम्मान और सहारा

*बैटरी चलित ट्राइसाइकिल से दिनचर्या हुई आसान*

रायपुर, 4 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणाम अब दूरस्थ वनांचलों तक स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और सम्मान भी लौटा रही है। इसी कड़ी में एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जिसने शासन की जनहितैषी कार्यशैली को साकार रूप में प्रस्तुत किया है। मुंगेली अंचल के सुदूर ग्राम जमुनाही निवासी श्री दिलीप लकड़ा, जो दिव्यांग होने के कारण लंबे समय से दूर आने जाने के लिए कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, अब सुशासन तिहार के माध्यम से नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ रहे हैं। शारीरिक अक्षमता के कारण उन्हें दैनिक आवश्यकताओं के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था और आवागमन के लिए बैसाखियों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उनका आत्मसम्मान भी प्रभावित हो रहा था।

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में श्री लकड़ा ने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रशासन ने इस आवेदन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्राथमिकता दी। जनपद पंचायत अधिकारियों एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने त्वरित पहल करते हुए ग्राम पंचायत के सहयोग से उनके आवश्यक दस्तावेज, आधार कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र का संकलन किया और शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की। पात्रता परीक्षण के उपरांत श्री लकड़ा को तत्काल पेंशन स्वीकृत की गई। इस निर्णय से उनके परिवार में खुशी का माहौल बन गया और उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की नई राह खुल गई। अब वे न केवल अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आत्मविश्वास भी प्राप्त कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बस्तर और बडांजी में अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2 टिप्पर और 2 ट्रैक्टर जब्त

    रायपुर, 24 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री आकाश…

    Read more

    बालोद में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 03 हाइवा एवं 02 ट्रैक्टर किए जब्त

    रायपुर, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बालोद जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या…

    Read more

    NATIONAL

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा