Ro no D15139/23

कोरबा जिले की ऐतिहासिक नगरी तुमान में ष्ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों को खोजने सर्वेक्षण शुरू हुआ ज्ञानभारतम पाण्डुलिपि सर्वेक्षण के दौरान ग्राम तुमान के 105 वर्षीय बिधून दास महंत एवं 103 वर्षीय जजमान सिंह कँवर ने बताया तुमान का ऐतिहासिक महत्व..

 कोरबा 01 मई 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में व्यापक रूप से संचालित किये जा रहे ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत ऐतिहासिक महत्व की प्राचीन पाण्डुलिपियों को बचाने और डिजिटल संरक्षण करने  खोज जारी हैं।
इस कड़ी में 30 अप्रैल 2026 को ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के जिला समन्वयक  सतीश प्रकाश सिंह कोरबा जिले के पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम तुमान पहुंचे और ग्राम के बुजुर्गजनों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व राजपरिवार के वंशजों से मुलाकात कर ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के महत्व और उद्देश्यों को बताया तथा ग्राम में वर्तमान में किसी के पास भी उपलब्ध प्राचीन पाण्डुलिपि को बचाने के लिए ज्ञानभारतम एप के माध्यम से पाण्डुलिपि का फोटो अपलोड कर डिजिटल संरक्षण करने की अपील की।
ग्राम तुमान में पाण्डुलिपि सर्वेक्षण के दौरान 105 वर्षीय  बिधून दास महंत एवं 103 वर्षीय  जजमान सिंह कँवर ने अपनी स्मृति को ताजा करते हुए तुमान के ऐतिहासिक महत्व को बताया और अपने जीवन काल की कई बातों को साझा किया।
इस दौरान तुमान के पूर्व राज परिवार की वंशज एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत तुमान की सरपंच  विमीय सिंह (शालिनी) से जिला समन्वयक  सतीश प्रकाश सिंह ने मुलाकात की। चर्चा के दौरान सरपंच  विमीय सिंह ने ग्राम तुमान और राज परिवार के इतिहास से जुड़ी बातों को बताया और उनके पूर्वजों की धरोहर रूपी विरासत में उपलब्ध अभिलेखों , दस्तावेजों, पाण्डुलिपियों को बचाने और डिजिटल संरक्षण करने में पूर्ण सहयोग करने का वादा किया।
उनसे हुई चर्चानुसार बताया गया कि वें शीघ्र अपने घर में मौजूद पूर्वज राज परिवार के अभिलेख, पाण्डुलिपि आदि को खोज कर, ज्ञानभारतम सर्वेक्षण टीम के समक्ष डिजिटाइज करने उनके पास बची हुई पाण्डुलिपियों और अन्य पुराने हस्तलिखित अभिलेखों को उपलब्ध कराएंगीं।
जिला समन्वयक  सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थित सभी ग्रामवासियों को प्राचीन पाण्डुलिपियों को नष्ट होने से बचाने तथा प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनके स्वयं के मोबाइल में ज्ञानभारतम एप डाऊनलोड करके एप के माध्यम से प्राचीन पाण्डुलिपियों का फोटो अपलोड करने के तरीके बतायें।
सर्वेक्षण के पूर्व ग्राम के मिडिल स्कूल परिसर में आयोजित की गई बैठक में जिला समन्वयक श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सभी ग्रामवासियों, शिक्षकों को जिले में व्यापक रूप से चलाये जा रहें ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के बारें में विस्तार से बताया तथा उपस्थित लोगों की जिज्ञासा का समाधान किये।
इस दौरान पोड़ीउपरोड़ा तहसीलदार श्री विनय देवांगन, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री हरि नारायण सिंह कँवर, बुढ़ान सिंह, हरि प्रसाद, प्राचार्य अल्पना तिवारी,पटवारी संतोष चैहान, कोटवार गजानंद महंत, ग्राम सचिव छत सिंह पैकरा सहित हायर सेकेण्डरी स्कूल तुमान के व्याख्याता कामता जायसवाल, कैलाश, सोनसाय, अन्य ग्रामवासी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल