Ro no D15139/23

संवाद से सुलझेंगे विवाद, देशभर में शुरू हुआ मीडियेशन फॉर नेशन 3.0 अभियान

जशपुरनगर 11 अगस्त 2026/ सर्वसाधारण और सभी संबंधित पक्षकारों को सूचित किया जाता है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अदालतों में लंबित मुकदमों का मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित, सस्ते, आपसी सहमति से मामलों को सुलझाने और सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण भारतवर्ष में 01 अगस्त 2026 से ष्मीडियेशन फॉर द नेशन 3.0ष् (राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0) विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता की उपयोगिता, सरलता और प्रभावशीलता के प्रति आमलोगों का विश्वास मजबूत करना तथा समाज में संवाद एवं आपसी समझ की भावना को बढ़ावा देना है। इस अभियान के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों की पहचान की जाएगी जिनमें समझौते की संभावना है तथा संबंधित पक्षों की सहमति से उन्हें मध्यस्थता के लिए भेजा जाएगा। अभियान के दौरान मध्यस्थता केन्द्रों में अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
मध्यस्थता एक स्वैच्छिक, गोपनीय एवं सरल प्रक्रिया है, जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ दोनों पक्षों को बातचीत के माध्यम से समाधान तक पहुंचाने में सहायता करते हैं। इससे समय और धन की बचत होती है, आपसी रिश्ते बने रहते हैं तथा न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।
इस अभियान में पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा मामले, चेक बाउंस मामले, उपभोक्ता विवाद, व्यापारिक मामले, सेवा संबंधी मामले, बंटवारा, बेदखली, श्रम विवाद तथा अन्य ऐसे दीवानी मामलों को शामिल किया गया है जिनमें समझौते की संभावना हो।
यदि आपका कोई भी मामला तालुका न्यायालय या जिला न्यायालय में लंबित है, जिनमें आपसी समझौते की संभावना हो और आप तथा विरोधी पक्षकार आपसी सहमति से बिना किसी तनाव के अपने विवाद का स्थायी समाधान चाहते हैं, तो आप संबंधित तालुका न्यायालय, जिला न्यायालय या जिला मध्यस्थता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। मध्यस्थता प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय, निष्पक्ष और पक्षकारों के संबंधों को बचाने वाली होती है।
सभी नागरिकों से अपील है कि वे विवाद नहीं संवाद चुने एवं इस राष्ट्रीय अभियान का लाभ उठाएं और अपने मुकदमों का सौहार्दपूर्ण हल निकालकर सौहार्दपूर्ण समाज बनाएं।

  • Related Posts

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल की कामना की हरेली प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पशुधन…

    Read more

    रामलला दर्शन योजना: 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

      रायपुर , 12 अगस्त 2026/जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30 श्रद्धालुओं को आज सुबह 9:15 बजे जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम