Ro no D15139/23

कृषि विभाग द्वारा उर्वरक निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर निर्धारित दर पर कराया गया खाद का वितरण

राजनांदगांव 07 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में खाद की अधिक दर बिक्री की शिकायतों के दृष्टिगत कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में संचालित निजी खाद-बीज विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर द्वारा जिले के निजी विक्रय परिसरों में विक्रय केन्द्रवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर निजी केन्द्रों में भण्डारित उर्वरकों का शासन द्वारा निर्धारित दर यूरिया 266.50 रूपए, डीएपी 1350 रूपए में कृषकों को वितरण कराया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम जंगलेसर में वरूण कृषि केन्द्र में उपलब्ध 43 बोरी यूरिया खाद का वितरण किसानों को कृषि विकास अधिकारी श्री अविनाश दुबे तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रजनी सोनटेके की उपस्थिति में कराया गया।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला कलेक्टर जनदर्शन में जिला किसान संघ द्वारा ऐसे किसान जो समिति के सदस्य नहीं है, उन्हें निजी विक्रय केन्द्रों के माध्यम से यूरिया खाद दिलाए जाने की मांग की गई थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाईन फर्टिलाईजर मॉनिटरिंग पोर्टल से ऑनलाईन खाद की सूची निकालकर उर्वरक निरीक्षक श्रीमती रमशिला गौरकर की उपस्थिति में किसानों के साथ मेसर्स अमर इंटरप्राईसेस राजनांदगांव में कृषकों की उपस्थिति में यूरिया का वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से कराया गया। जिसमें 70 बोरी यूरिया खाद का वितरण 35 किसानों को कराया गया। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा सभी निजी उर्वरक विक्रय अनुज्ञप्तिधारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि उनके पास भण्डारित उर्वरकों का शासन द्वारा निर्धारित दर पर कृषकों को विक्रय करने आवश्यक समन्वय स्थापित करें। किसी भी स्थिति में शिकायत पाये जाने पर संबंधित अनुज्ञप्तिधारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?