जिला प्रशासन ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एकजुट होकर ली शपथ

भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एकजुट होकर शपथ ली। कलेक्टर   अजीत वसंत ने सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई और इस अवसर पर युवाओं की राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
बैठक में सभी अधिकारियों ने संकल्प लिया कि-
युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं, जिनका समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें।
“देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार करते हुए, आज हम नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर संकल्प लेते हैं कि न केवल हमारा समाज, परिवार, मित्र बल्कि हम स्वयं भी नशामुक्त रहेंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है। आइए हम मिलकर अपने जिले/राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प करें। मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा।“
इस कार्यक्रम में कटघोरा डीएफओ   कुमार निशांत, कोरबा डीएफओ   प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त   आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर   देवेन्द्र पटेल, कटघोरा एसडीएम   तन्मय खन्ना सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री के खिलाफ एनजीटी और पर्यावरण संरक्षण मंडल पहुंचे कन्हैया

    सरकार के फैसले पर तत्काल रोक की मांग ​रायपुर/नवा रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेचने के…

    Read more

    धमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

    रायपुर 14 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    Read more

    NATIONAL

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई