Ro no D15139/23

जिला प्रशासन की त्वरित जांच कार्रवाई फोर्टिफाइड राइस की पुष्टि

प्लास्टिक चावल संबंधी रिपोर्ट गलत साबित

मीडिया संस्थानों द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएच 9569 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें लदे 70 बोरी चावल को प्लास्टिक चावल बताकर समाचार प्रसारित किया गया था। इस सूचना पर प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की और विस्तृत जांच कराई। दुर्घटना के बाद संबंधित वाहन को थाना बांगो लाया गया, जहां क्वालिटी इंस्पेक्टर द्वारा चावल की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। जांच में यह पाया गया कि वाहन में कुल 70 बोरी, प्रत्येक 40 किलोग्राम के अनुसार लगभग 30 क्विंटल चावल लदा था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन बोलेरो पिक-अप ( सीजी 12 बीएच 9569 ) है, जो कंचन मीरी राइस मिल रतनपुर से चिरमिरी की ओर जा रहा था। वाहन में मौजूद टैक्स इनवॉइस की जांच करने पर यह भी पुष्टि हुई कि चावल पी.आर. फूड्स, कटघोरा से विधिवत रूप से भेजा गया था और सभी दस्तावेज सही पाए गए।
गुणवत्ता परीक्षण में चावल सामान्य फोर्टिफाइड राइस पाया गया तथा जांच के दौरान कहीं भी प्लास्टिक चावल या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि का प्रमाण नहीं मिला। परिवहन प्रक्रिया भी संपूर्ण रूप से वैध पाई गई। जांच में यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ कि वाहन में लदा चावल पूरी तरह मानक एवं सुरक्षित फोर्टिफाइड चावल है। “प्लास्टिक चावल” बताए जाने संबंधी समाचार भ्रामक, असत्य एवं आधारहीन हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

    धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव*   रायपुर, 27 अगस्त 2026/समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस द्वय श्री…

    Read more

    स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : राजेश अग्रवाल

    *पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*   रायपुर, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक