Ro no D15139/23

कायाकल्प योजना में जिला चिकित्सालय सूरजपुर को प्रदेश में पहला स्थान

*04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 99 आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी हुए सम्मानित*

रायपुर,16 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY a) कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना 2024-25 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सूरजपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला चिकित्सालय ने 94.9 प्रतिशत अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देशन में जिले में निरंतर सुदृढ़ की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है।

कायाकल्प योजना के परिणामों में जिले के 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रकृभैयाथान, प्रतापपुर, बिश्रामपुर एवं लटोरीकृसहित 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 99 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने भी 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया है। यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं संक्रमण नियंत्रण के उच्च मानकों की स्थापना करना है। इसके अंतर्गत ऐसी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाता है, जो निर्धारित मानक प्रोटोकॉल का प्रभावी रूप से पालन करते हुए अनुकरणीय कार्य करती हैं। साथ ही योजना के माध्यम से स्वच्छता के सतत मूल्यांकन एवं सहकर्मी समीक्षा की संस्कृति को भी विकसित किया जाता है।

  • Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ