Ro no D15139/23

जिला प्रभारी सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

किसानों से संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आज लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर   विलास भोसकर भी उनके साथ मौजूद रहे।

विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद
जिला प्रभारी सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने आदिमजाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति डांड़गांव, उदयपुर एवं जमगला के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर संपूर्ण खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में मौजूद किसानों से सीधे चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया, टोकन वितरण, तुलाई, बारदाना उपलब्धता और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रभारी सचिव डॉ सिंह ने किसानों ने सीधे संवाद कर धान खरीदी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

तकनीकी उपकरणों और व्यवस्था का अवलोकन
निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने धान उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध प्रमुख तकनीकी एवं आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली, उन्होंने बायोमेट्रिक डिवाइस,नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, कंप्यूटर सेट, इंटरनेट कनेक्शन एवं विद्युत व्यवस्था, स्टैकिंग व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता एवं भंडारण प्रबंधन प्रक्रिया का अवलोकन किया और अधिकारियों को  सभी उपकरणों का नियमित परीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम   बनसिंह नेताम, जिला खाद्य अधिकारी श्री एस. बी. कांमठे, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ  वेद प्रकाश गुप्ता,नोडल अधिकारी सीसीबी  पी.सी. गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?