Ro no D15139/23

जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में

*- विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर की जाएगी भर्ती*

राजनांदगांव 02 जून 2026। जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 10 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय सोमनी राजनांदगांव परिसर में किया जाएगा। रोजगार मेला में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों को रोजगार मेला में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।

उप संचालक रोजगार ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेला में विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत अशरव फाउण्डेशन व अशरव सिक्यूरिटी एण्ड एच आर सर्विस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा एचआर एक्सीक्यूटिव के 5 पद, नर्सिंग असिस्टेंट के 100 पद, बेबी सीटर के 10 पद (केवल महिला), हाऊस कीपिंग स्टॉफ के 200 पद, एकाउंट एक्सीक्यूटिव के 5 पद, सिक्यूरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरूष) एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 25 पद (केवल पुरूष), पीएसआर लाईफ सॉलूशन द्वारा इन्श्योरेंन्स एडवाईजर के 50 पद, एनवीके आईटी सॉलूशन एण्ड सिक्यूरिटी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेशन के 50 पद एवं हेल्पर के 200 पद, वेदांता स्किल स्कूल लर्ननेट स्किल लिमिटेड द्वारा होटल मैनेजमेंट के 30 पद, सोलर सिस्टम इंस्टॉलर के 25 पद एवं फिटर के 20 पद, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड द्वारा एग्रीकल्चर ऑफिसर के 4 पद (केवल पुरूष), सेल्स ऑफिसर के 20 पद (केवल पुरूष) एवं सेल्स रिप्रेसेंटेटिव के 20 पद (केवल पुरूष), मोना इंटरप्राइजेस द्वारा मार्केटिंग एक्सीक्यूटिव के 10 पद (केवल पुरूष), ग्लोबल एचआर सॉलूशन एण्ड जॉब कन्सलटेंसी द्वारा असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी के 15 पद एवं डिप्टी एडवाईजर के 15 पद पर भर्ती की जाएगी।

  • Related Posts

    दुर्गा पूजा से पहले शुभेंदु अधिकारी देंगे बढ़ा हुआ डीए, नवन्ना ने जारी किये दिशा–निर्देश

    कोलकाता : राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी घोषणा. सरकारी आदेशों के अनुसार, महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 1 अक्टूबर, 2026 से वृद्धि की जा…

    Read more

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस