Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

*- नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ*

राजनांदगांव 02 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत कोटराभांठा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू ने उपस्थिति जनप्रतिनधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशा मुक्ति के संबंध में शपथ दिलाई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के कलापथक दल द्वारा नशा मुक्ति संबंधी प्रेरक प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि तंबाकू सहित अन्य नशीली पदार्थ के सेवन से भारत में लगभग प्रतिवर्ष 70 लाख से अधिक लोगों की जान असमय ही चली जाती है। बीड़ी, सिगरेट गुटका पाउच, गुड़ाखू जैसी नशीली पदार्थ के गिरफ्त में अनेक ग्रामीण, युवा, महिला, पुरूष, विद्यार्थी आ चुके है। जिससे देश में कैंसर, हार्ट अटैक जैसी परिस्थितियां निर्मित हो गई है। शासन द्वारा इससे बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। विद्यालय, महाविद्यालय सहित शासकीय कार्यालय सीमा में नशा मुक्त व नशा के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। नशा मुक्ति के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार कर निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस दौरान अपने व घर परिवार को नशे से बचाने, नशा न करने के लिए प्रेरित करने कहा गया। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, सरपंच श्री डॉन साहू, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार ने संबोधित किया। इस अवसर पर श्री देवकुमार साहू, श्री बंसीराम साहू, बिहान समूह अध्यक्ष श्रीमती कामता साहू, श्रीमती सीमा साहू, पंच श्री जीवन लाल साहू, पंच श्रीमती कुमारी कंवर, श्रीमती हलेश्वरी साहू सहित समाज कल्याण विभाग के कलाकार श्री रामप्रसाद यादव, श्री सुनील कुमार चुरेंद्र, श्री बालकृष्ण बघेल, श्री हरिहर दास महंत, श्री कोमल सिंह देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग के वरिष्ट कलाकार श्री बीरसिंह साहू तथा आभार प्रदर्शन श्री तिहार सिंह ध्रुव द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    बीमारी रोकने की ताक़त आपके पास, संदिग्ध मामलों की सूचना सीधे सरकार तक पहुंचाएं

      किसी गांव, मोहल्ले या बस्ती में एक जैसी बीमारी के दो या अधिक मामले दिखें तो IHIP पोर्टल पर दें जानकारी, स्वास्थ्य विभाग करेगा तत्काल जांच रायपुर, 06 अगस्त…

    Read more

    टीबी के खिलाफ लड़ाई में आगे आएं, बनें किसी मरीज की उम्मीद

      जशपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) के 19 मरीजों सहित 60 टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण सहायता प्रदान कर रहे हैं निरंजन रायपुर,06 अगस्त 2026/टीबी केवल एक बीमारी…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई