Ro no D15139/23

गुरुकुल में जिला स्तरीय अन्तर्विद्यालयीन वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन”

कवर्धा ! नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरूकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें इस अंचल के 8 शालाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के सम्मानीय अतिथि के रूप में श्री एफ आर वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा एवं राजा टाटिया समाज सेवी कवर्धा भूपेन्द्र सिंह शहर मंडल उपाध्यक्ष कवर्धा तथा संस्था के पदाधिकारी गण व शाला के प्रभारी प्राचार्य संचासीन थे। समस्त सम्माननीय अतिथियों के कर कमलों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प व मालार्पित कर पूजन-वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समस्त सम्माननीय अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया एवं समस्त सम्माननीय अतिथियों को शाला का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आज का प्रथम खेल गुरूकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा व स्वामी आत्मानांद शासकीय विद्यालय बोड़ला के बीच खेला गया जिसमें गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा विजयी हुआ। इसी क्रम में हॉली किगडम कवर्धा के साथ स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय पोडी के मध्य खेल हुआ जिसमें स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय पोड़ी विजयी हुआ। कल दिनाँक 17/10/2025 दिन शुक्रवार को समापन दिवस के अवसर पर सेमी फाइनल तथा फाइनल मैच खेला जायेगा। संस्था के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगण ने इस अन्तर्विद्यालयीन वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!