Ro no D15139/23

शासकीय आईटीआई बकावंड में तीन दिवसीय कौशल विकास एवं जागरूकता शिविर संपन्न

जगदलपुर, 23 अप्रैल 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बकावंड में छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के प्रति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। नंदी फाउंडेशन के तत्वावधान में 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चले इस शिविर के माध्यम से छात्राओं को कौशल विकास के साथ-साथ वर्तमान समय की अनिवार्य व्यावहारिक जानकारियों से लैस किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग और डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। कार्यक्रम में विशेष रूप से बैंकिंग धोखाधड़ी और फर्जी कॉल से बचने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि छात्राएं स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी वित्तीय जोखिमों से सुरक्षित रख सकें। इसके अतिरिक्त, महिला सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर संस्था के प्राचार्य डॉएके मांडले ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशिक्षण की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाते हैं, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और जागरूक नागरिक के रूप में भी तैयार करते हैं। नंदी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहाँ से प्राप्त ज्ञान छात्राओं के जीवन में सुरक्षा कवच की तरह कार्य करेगा।

  • Related Posts

    लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की भेंट: लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय व्यवस्था की मिली जानकारी* रायपुर 14 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र…

    Read more

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान

    रायपुर, 14 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत -गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन का एक बड़ा जरिया…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’