Ro no D15139/23

जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 5-6 दिसम्बर को घरघोड़ा में

खिलाड़ियों को मिलेगा खेल प्रतिभा निखारने का मौका
रायगढ़ जिले में खेल भावना और युवा ऊर्जा को नया आयाम देने जा रहे जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी ने आयोजन की व्यापक तैयारियों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंप दिए हैं तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्रतापूर्वक मूर्त रूप देने के निर्देश जारी किए हैं।
जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 05 से 06 दिसम्बर 2025 तक विकासखण्ड घरघोड़ा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय मैदान एवं क्रिकेट मैदान में भव्य स्वरूप में किया जा रहा है। जिलेभर की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण विकसित करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह महोत्सव रायगढ़ जिले के प्रमुख खेल आयोजनों में शामिल हो गया है।
इस दो दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत 05 दिसम्बर को महिला वर्ग तथा 06 दिसम्बर को पुरुष वर्ग की खेल प्रतियोगिताएँ होंगी। जिले के सभी विकासखण्डों से आई महिला एवं पुरुष खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में लगभग 1200 प्रतिभागियों-खिलाड़ियों, ऑफिसियल्स, निर्णायकों एवं सहयोगी दलों की सहभागिता अपेक्षित है, जिससे खेल मैदानों पर उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिलेगा।
आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के ठहराव, भोजन, सुरक्षा, खेल सामग्री, चिकित्सा सुविधा तथा प्रतियोगिताओं के संचालन की सभी आवश्यक तैयारियाँ प्रगति पर हैं। कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिताएँ निष्पक्ष, सुरक्षित तथा उत्साहजनक वातावरण में सम्पन्न हो सकें। जिले का घरघोड़ा क्षेत्र आगामी 5 और 6 दिसम्बर को खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है, जहां उभरती खेल प्रतिभाएँ अपनी क्षमता और कौशल से जिले का गौरव बढ़ाएंगी।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने