Ro no D15139/23

जिला पंचायत में शासकीय विभागों का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यषाला का हुआ आयोजन

कोरबा 01 जनवरी 2025/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग की उपस्थिति में विगत दिवस जिला पंचायत के सभागार में कर्मदक्ष संस्था के द्वारा हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट फेस 2 छत्तीसगढ़ के तहत शासकीय विभागों के साथ जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में बताया गया कि  हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट फेस 2 छत्तीसगढ़ परियोजना के तहत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को वाटरशेड दृष्टिकोण से देखते हुए ग्रामीणों के जीवन स्तर, आजीविका, जंगल, जल एवं मृदा संरक्षण के कार्यों को मनरेगा से करने में तकनीकी मार्गदर्शन कर्मदक्ष संस्था द्वारा प्रदान किया जाएगा। महिलाओं की भागीदारी के साथ-साथ तकनीकी रूप से क्षमतावर्धन करना और महिला मेट व रोजगार सहायिका को सशक्त करना, महिला उत्पादक समूह और कृषि क्लस्टर के द्वारा एकत्रीकरण एवं बाजार से लिंक करना, आदि कार्यों में सहयोग कर्मदक्ष संस्था के द्वारा किया जाएगा।
कार्यषाला में सभी विभागों के साथ विस्तृत कार्य योजना बनाने की चर्चा की गई जिसमें मनरेगा के साथ सभी डिपार्टमेंट अपने-अपने विभागीय योजनाओं के साथ अभिसरण कर सकेंगे। उद्यानिकी विभाग से जानकारी दी गई कि सवा एकड़  से 5 एकड़ के बीच वृक्षारोपण के लिए योजना तैयार की जा सकती है।
उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत,  वन परिक्षेत्र अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग कोरबा/कटघोरा, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जिला कोरबा, उपसंचालक कृषि विभाग, सहायक संचालक उद्यान विभाग, डीपीएम एनआरएलएम, कार्यक्रम अधिकारी क्रेडा,सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत कोरबा,पोंडी उपरोड़ा, बीपीएम एनआरएलएम, सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग,सहायक संचालक पशुपालन विभाग,सीएफपी एक्सपर्ट सहित कर्मदक्ष संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    निर्माण कार्यों की प्रगति और समय सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने निर्माण विभागों की ली बैठक जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के दिए निर्देश निर्माणाधीन चिर्रा-श्यांग मार्ग पर नियमित रूप से पानी छिड़काव करने व  प्रगति लाने हेतु किया निर्देशित

    सभी निर्माण स्थल पर समानांतर कार्य संचालित कराने, मशीनरी एवं मैन पॉवर बढ़ाने के निर्देश धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस देने व  कार्य में रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों…

    Read more

    जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 से 29 मार्च तक

     कोरबा 20 मार्च 2026/जनगणना 2027 अंतर्गत नियुक्त फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण 23 मार्च से 29 मार्च तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….