Ro no D15139/23

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों पर की जाए कार्यवाही: कलेक्टर नम्रता गांधी
धमतरी । कलेक्टर कलेक्टर नम्रता गांधी और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली और जिले में दुर्घटनाओं से होने वाले जान, माल की हानि को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर सुश्री गांधी ने कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जाए और स्कूली बच्चों को लाने-ले-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच की जाए। इसके साथ ही प्रदूषण जांच, कंडम वाहन, प्रेशर हार्न, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन चालन के दौरान मोबाइल का उपयोग, नशा कर वाहन चालन इत्यादि पर कार्यवाही तथा मुख्य मार्ग में अनाधिकृत खड़े वाहन एवं फिटनेस जांच की कार्यवाही की जाए। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, हाट-बाजार, चौक चौराहा और बस स्टैण्ड इत्यादि में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने बैठक में कहा गया।
बैठक में शिक्षा विभाग को नाबालिग विद्यार्थियों के द्वारा दोपहिया वाहन में शाला आने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं लोक निर्माण विभाग को शहर के प्रमुख मार्गों में हल्के एवं भारी वाहनों के लिए गति सीमा बोर्ड लगाने, नगरनिगम को जिले के राष्ट्रीय, राजकीय और अन्य मार्ग में आवारा घूमने व बैठे रहने वाले मवेशियों की आवश्यक व्यवस्था करने कहा गया। इसके साथ ही जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया कि विकासखण्ड स्तर पर माह में एक बार सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित करना सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने कहा गया। इसके अलावा परिवहन और यातायात विभाग को सिहावा चौक से नहर नाका चौक तक सड़क किनारे स्थायी पार्किंग करने वाले वाहनों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच