Ro no D15139/23

जिले के तीन ब्लॉकों में चलाया जाएगा फाईलेरिया उन्मूलन अभियान

10 से 14 फरवरी तक बूथों पर कराया जाएगा दवा सेवन
जगदलपुर । राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिले के तीन विकासखंड तोकापाल, बस्तर एवं बकावंड में सघन फाईलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। उक्त अभियान के दौरान 10 से 14 फरवरी तक स्वास्थ्य दलों द्वारा बूथों पर यथा आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायत भवनों में दवा का सेवन कराया जाएगा। तत्पश्चात 15 से 25 फरवरी तक घर-घर भ्रमण कर दवा सेवन करवाया जाएगा। वहीं 26 से 28 फरवरी तक मापअप राउण्ड में छूटे हुए लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया जाएगा। इस फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान 10 से 28 फरवरी तक मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एमडीए कार्नर यथा सामूहिक दवा सेवन केन्द्र भी संचालित रहेंगें। ज्ञातव्य है कि फाईलेरिया (हाथी पांव) जैसे गंभीर बीमारी से बचाव हेतु सरकार द्वारा सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसके अंतर्गत दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को छोड़कर अन्य सभी व्यक्तियों को फाईलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाती है। इस बार यह अभियान 10 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले के तीन विकासखंड तोकापाल, बस्तर एवं बकावंड में चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने इस सम्बंध में बताया कि जिले के उक्त चिन्हित विकासखण्डों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन विभाग सहित विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से फाईलेरिया उन्मूलन अभियान को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कंपलायंस को बढ़ाने हेतु प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल संस्था के द्वारा श्रीमती ममता नंद डिस्ट्रिक्ट मोबिलाइजेशन कोआर्डिनेटर को विकासखंड बस्तर, बकावंड एवं तोकापाल तथा जिला एनव्हीबीडीसीपी शाखा के साथ निरंतर रूप से समन्वय कर हाथी पांव उन्मूलन हेतु कार्य सम्पादित किए जाने कहा गया है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!