Ro no D15139/23

जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता संपन्नद-विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर होंगे शामिल

अम्बिकापुर 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में 22 वर्ष से कम एवं 22 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की पृथक-पृथक श्रेणियों में सेक्टरवार प्रतियोगिता आयोजित की गई। इलेक्ट्रिकल सेक्टर में 14 प्रतिभागियों ने तथा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट सेक्टर में 92 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में सरगुजा जिला का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता के संचालन की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, प्राचार्य पॉलीटेक्निक श्री आर. जे. पांडेय, उप संचालक रोजगार कार्यालय श्री एस. पी. त्रिपाठी, सहायक संचालक श्री ललित कुमार पटेल, प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज श्री गिरीश गुप्ता, इलेक्ट्रिशियन सेक्टर विशेषज्ञ श्री रोमेश ज्योति, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट सेक्टर विशेषज्ञ श्री उत्कर्ष सोनी तथा एपीओ लाइवलीहुड कॉलेज श्री अकरम ख़ान शामिल रहे।

—00—
  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ करें निराकरण- कलेक्टर अजीत वसंत

      अम्बिकापुर 13 मई 2026/  राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों के क्लस्टर अनुसार अलग-अलग स्थलों पर जन समस्या निवारण…

    Read more

    उदयपुर सीएचसी में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र संचालन शुरू, अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति  राधा रवि ने किया शुभारंभ कलेक्टर  अजीत वसंत ने बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने दिए निर्देश जिले में अब 3 पोषण पुनर्वास केंद्र होंगे संचालित

      अम्बिकापुर 13 मई 2026/   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू हुआ। पूर्व…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका