Ro no D15139/23

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 4 मई से शिविर में 8 खेलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

जशपुरनगर 01 मई  2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में खेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। इसी क्रम में खेलों में रुचि रखने वाले तथा इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर द्वारा एक सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 04 मई से जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में किया जाएगा। इस शिविर में क्रिकेट, बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, वॉल क्लाइंबिंग, ताइक्वांडो, तीरंदाजी एवं कबड्डी जैसे विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर 04 मई से प्रतिदिन प्रातः 07रू00 बजे से 09रू00 बजे तक आयोजित होगा। इसके अंतर्गत स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम जशपुर, ताइक्वांडो हॉल, जय स्तम्भ चौक स्थित वॉल क्लाइम्बिंग हॉल तथा बैडमिंटन हॉल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रपत्र में अपनी जानकारी भरकर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन फार्म कार्यालय कलेक्टर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला जशपुर कक्ष क्रमांक-108 से प्राप्त किए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    ‘विष्णु भैया’ के उपहार से बहनों के सपनों को मिली उड़ान, महतारी वंदन से प्रेमलता बनीं आत्मनिर्भर

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं…

    Read more

    रायपुर के प्राचीन विरंचिनारायण मंदिर अंखड रामधुनी सप्ताह का समापन संतो ने दिया सनातन राष्ट्र रक्षा का संदेश

    रायपुर ,प्राचीन विरंचीनारायण नरसिंह नाथ मंदिर बुढ़ापारा में आज अंखड रामधूनी सप्ताह के समापन अवसर पर संत महासभा और रायपुर महानगर संत समिति से जुड़े संत विशेष रूप से शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें