Ro no D15139/23

जिला स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव 15 नवम्बर को रणजीता स्टेडियम में होगा आयोजित

कलेक्टर ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को देने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करें अधिकारी

जशपुरनगर 12 नवम्बर 2025 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली और केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन के लिए यह योजना बेहद लाभदायक है।
कलेक्टर ने जशपुर में कड़ाके के ठंड को देखते हुए नगरी निकाय और सभी सार्वजनिक जगहों बस स्टैंड,आश्रय स्थल के पास अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा करमा महोत्सव के स्थान पर उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त महोत्सव के सुचारू एवं सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत रूपरेखा  तैयार की गई है। जिसके तहत् दिनांक 3 नवम्बर तक को ग्राम पंचायत स्तर पर 4 नवम्बर तक  विकासखण्ड स्तर  5 नवम्बर को जिला स्तर पर 15 नवंबर को रणजीता स्टेडियम में  जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाना है।
पचायत स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर लोक नृत्य महोत्सव आयोजित कर प्रति विकासखण्ड 02 लोक नृत्य दल चयन कर आगामी 15 नवम्बर को रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय जनजाति लोक नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में सभी गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को शामिल होने का आग्रह किया गया है।
बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री संजय सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजाति लोक नृत्य महोत्सव में प्रत्येक चयनित दलों को प्रथम पुरस्कार 50 हजार द्वितीय पुरस्कार 25 हजार और तृतीय पुरस्कार 15 हजार दिया जाएगा।
इसी प्रकार जिला स्तर पर चयनित नृत्य दलों को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपए और तृतीय पुरस्कार 50 हजार का रखा गया है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रभु श्री राम कथा में श्रद्धाभाव से शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

     परम पूजनीय संत चिन्मयानंद बापूजी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का हो रहा दिव्य एवं भावपूर्ण वाचन रामकथा की अमृतमयी धारा में सराबोर हुआ जनमानस, कथा का रसपान करने उमड़…

    Read more

    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में

      जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल 2026 को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 11.00 बजे किया जा…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….