Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

कलेक्टर ने युवाओं, महिलाओं, दिव्यांग व नक्सल प्रभावित हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला स्तरीय वार्षिक कौशल कार्य योजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला कौशल विकास प्राधिकरण, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा की गई।
कार्यशाला में कलेक्टर  प्रजापति ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को जिले की आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न आवश्यक ट्रेड्स का चयन कर कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण योजनाएं स्थानीय रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाए, ताकि प्रशिक्षित हितग्राही प्रशिक्षण पश्चात सीधे रोजगार अथवा स्वरोजगार से जुड़ सकें।
कार्यशाला में उपस्थित शासकीय आईटीआई प्राचार्य एवं पंजीकृत प्रशिक्षण प्रदाताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी संस्थाओं में संचालित कोर्स के माध्यम से स्थानीय हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करें। साथ ही मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला स्तरीय वार्षिक कौशल कार्ययोजना तैयार करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने यह भी निर्देशित किया गया कि योजना के अंतर्गत युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं नक्सल प्रभावित हितग्राहियों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकें।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं नक्सल पीडि़त व्यक्तियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जोडऩा है। इसके माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। आयोजित कार्यशाला में अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी जिला कौशल विकास प्राधिकरण श्री जीआर मरकाम, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….