Ro no D15139/23

शासकीय योजनाओं के लाभ हेतु 10 वर्ष में एक बार अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक

जिले में छूटे नागरिकों के आधार पंजीयन व बायोमेट्रिक अपडेट पर दिया गया जोर

– आधार सेच्युरेशन को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर  तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में आधार सेच्युरेशन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के छूटे हुए लोगों के आधार पंजीयन हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में विशेष कैम्प आयोजित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगर, आईरिस एवं फोटो) कराए जाने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया है कि जिस संस्था स्कूल या आंगनबाड़ी में आधार अपडेट हेतु कैंप आयोजित किया जाएगा, उस दिन सभी आवश्यक दस्तावेजों के संकलन एवं परीक्षण में विशेष सावधानी बरती जाए। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्राचार्य को कैंप आयोजन की पूर्व सूचना अनिवार्य रूप से प्रदान की जाए, जिससे विशेष प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सके।
संबंधित विभागों को कैंप आयोजन के संबंध में कार्ययोजना एवं कैलेंडर तैयार कर समुचित तैयारी करने के निर्देश दिए गए। आधार सिचुएशन (संशोधन) प्रक्रिया के अंतर्गत दस्तावेजों का सही प्रकार से परीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दस्तावेज में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विद्यालयों में कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। वर्तमान में विद्यालयों में कैंप लगाकर विद्यार्थियों के 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक अपडेट पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को यह भी अवगत कराया गया कि प्रत्येक 10 वर्ष में एक बार बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक है, जिससे महतारी वंदन योजना, एग्रीस्टेक पंजीयन, राशन कार्ड आदि विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करना सुगम हो सके।
ई-जिला प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में वर्तमान में 15 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं, जिनमें कलेक्टोरेट कार्यालय मोहला, तहसील कार्यालय मोहला, मानपुर, खड़गांव, गोटाटोला, दनगढ़, औंधी, उप तहसील कार्यालय वासड़ी, पोस्ट ऑफिस अम्बागढ़ चौकी सहित विभिन्न ग्राम पंचायत भवन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मार्च 2026 तक कुल 24 आधार केंद्र संचालित करने की योजना है।
बैठक में यह भी बताया गया कि नए आधार कार्ड बनवाने हेतु डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य दस्तावेज है। नाम, जन्मतिथि एवं अन्य विवरणों में सुधार के लिए निर्धारित दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकता है। आधार में नाम दो बार तथा जन्मतिथि व जेंडर में एक बार सुधार की सुविधा उपलब्ध है, जबकि पता एवं मोबाइल नंबर समय-समय पर अपडेट किए जा सकते हैं। नाम में गंभीर त्रुटि होने पर राजपत्र की आवश्यकता होती है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होता है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर  जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर  मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला  हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर  अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर  डीआर ध्रुव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर