Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने कांसाबेल में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ की संयुक्त बैठक

बस स्टैंड और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील

जशपुरनगर 11 जनवरी 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के द्वारा विकासखंड कांसाबेल की स्वच्छता का अवलोकन किया गया ।
उन्होंने  कांसाबेल बस स्टैण्ड की स्वच्छता, डेली मार्केट, सार्वजनिक शौचालय, एन एच के किनारे की स्वच्छता का बारीकी से अवलोकन कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ स्थल पर चर्चा किया गया। भ्रमण के दौरान उपस्थित जनसमुदाय, दुकानदारों व जनप्रतिनिधियों को बस स्टैण्ड के आस-पास साफ सफाई बनाए रखने को सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत कांसाबेल के सभा कक्ष में स्थानीय व्यवसाय गण, जनप्रतिनिधिगण ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कांसाबेल की सम्पूर्ण स्वच्छता जिसमें गीला एवं सुखा कचरा के प्रबंधन के विषय में विस्तृत चर्चा किया गया। सभी उपस्थित ग्रामीणों नें कांसाबेल की स्वच्छता के विषय में अपने अपने विचार व्यक्त किये। जिसके अन्तर्गत डोर टू डोर कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज रोड किनारे की स्वच्छता, बस स्टैंड की स्वच्छता, नाली की स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालय की स्वच्छता को ग्राम पंचायत एवं जनभागीदारी से करने के विषय में विस्तृत चर्चा किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कांसाबेल की स्वच्छता को बनाये रखने के लिए सभी ग्रामवासियों से सहयोग की अपील किया कांसाबेल के ग्राम वासियों ने भी स्वच्छता के प्रति उत्साह व सहयोग करने की सहमति जाहिर की।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री मदन प्रेमी, जनपद अध्यक्ष श्री कमलसाय, जनपद उपाध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह, श्री रवि शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति में स्वच्छता बैठक सम्पन्न हुआ।

  • Related Posts

    आदर्श विद्यालय में प्रवेश  हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल को

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य  ने इस सम्बंध में…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 09 मार्च तक

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान  के तहत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख