Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली

*- 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन*

 

*- सीएम हेल्पलाईन के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने कहा*

 

*- 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन*

 

राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी कहा कि शासन के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त 2026 तक तीन चरणों में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत निराकरण में जिला अग्रिम रहा है। आगे भी सीएम हेल्पलाईन के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ई-फाईल में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि 18 अगस्त को नशा मुक्त भारत अंतर्गत राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों एवं युवाओं को ई-शपथ के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के लिए कहा। जिला पंचायत सीईओ ने सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार, पीजी एवं पीजीएन पोर्टल के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अधिक से अधिक लाभान्वित करें। एग्रीस्टेक ने किसानों का पंजीयन बढ़ाने के लिए कहा। हाई रिस्क वाली गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी निजी डायग्नोस्टिक सोनोग्राफी कराने कहा तथा समय पर रिपोर्ट देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घुमका ब्लाक को 24 दिसम्बर तक टीबी मुक्त करने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें और प्रगति लाएं। हाई कोर्ट के लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण, यूवीन पोर्टल, पोषण ट्रेकर, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री अनिकेत साहू, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री विश्वास कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल