Ro no D15139/23

जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने तीर्थ यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिले से 100 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज 26 दिसम्बर को मोहला एवं मानपुर विकासखण्ड के 100 तीर्थयात्रियों को जिला मुख्यालय से हरिद्वार एवं ऋषिकेश तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने सभी तीर्थयात्रियों को हल्दी.अक्षत का टीका लगाकर विशेष बस को हरी झंडी दिखाते हुए यात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। वर्षों से तीर्थ दर्शन की अभिलाषा संजोए यात्रियों ने शासन की इस योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना उनके लिए एक सपने के साकार होने जैसा है। यात्रियों के चेहरों पर खुशी श्रद्धा और संतोष स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
कलेक्टर  तुलिका प्रजापति के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी तीर्थयात्री राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा हरिद्वार एवं ऋषिकेश के लिए रवाना होंगे। यात्रा की अवधि 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले से कुल 100 तीर्थयात्री इस यात्रा में शामिल हैं। इस ग्राम पंचायत मोहला सरपंच  गजेंद्र पिरामे अवसर पर अपर कलेक्टर  जीआर मरकाम सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग  अखिलेश तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

    जिले के 1.10 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” धमतरी, 25 जून 2026।राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो…

    Read more

    जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, निवेश प्रस्तावों के त्वरित निराकरण के निर्देश

      धमतरी, 25 जून 2026/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति (डीआईपीबी) की बैठक जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह