Ro no D15139/23

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर के अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, सरगुजा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, सोलर पंप स्थापना, तथा हर घर जल योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में वर्षवार अद्यतन वित्तीय स्थिति, रिपोर्टेड एवं प्रमाणित ग्रामों की जानकारी तथा समूह जल प्रदाय योजनाओं की समय वृद्धि से संबंधित प्रकरणों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

इसके अतिरिक्त, जल जीवन मिशन के अंतर्गत आमंत्रित निविदाओं की समयावधि 180 दिन से अधिक होने के कारण निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रित करने की अनुमति भी प्रदान की गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मिशन के तहत प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से जिले की सभी ग्राम पंचायतों के नवनियुक्त सरपंच, सचिव, वीडब्ल्यूएससी सदस्य एवं पंप ऑपरेटरों का क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को बैठक में अनुमोदित किया गया।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनाय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ श्री मुकेश गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त