Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय आधार ऑपरेटर प्रशिक्षण आयोजितः स्कूलों में विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के निर्देश

जिला कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय आधार ऑपरेटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला नोडल अधिकारी आईटी एवं ज्वाइंट कलेक्टर   कौशल तेंदुलकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवीन आधार सॉफ्टवेयर प्रणाली के माध्यम से आधार पंजीयन, अपडेट एवं सुधार की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण के लिए यूआईडीएआई से आधार मास्टर ट्रेनिंग प्राप्त असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर  खुर्शीद आलम एवं मास्टर ट्रेनर श्री संजय द्वारा तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने नवीन आधार प्रबंधन प्रणाली के संचालन, दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक मानकों तथा आधार अपडेट प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की।
ट्रेनिंग में कोरबा के साथ-साथ जांजगीर-चांपा (जेसी), सक्ती, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और रायगढ़ जिले के आधार ऑपरेटर एवं आईटी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अनिवार्य ‘मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट’ को प्राथमिकता देने के निर्देश भी जारी किए गए। वर्तमान में 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक अपडेट हेतु जिले के सभी स्कूलों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें आधार ऑपरेटरों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
ज्वाइंट कलेक्टर  कौशल तेंदुलकर ने कहा कि विद्यार्थियों का समय पर बायोमेट्रिक अपडेट होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे भविष्य में आधार सत्यापन से संबंधित सेवाओं में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने उपस्थित टीम को निर्देशित किया कि शिविरों में उच्च गुणवत्ता, सटीकता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और उपस्थित ऑपरेटरों को नवीन तकनीकी प्रक्रियाओं को अपनाते हुए आधार सेवाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर  विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं की  नियुक्ति सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल,जिला…

    Read more

    वाहन स्वामी को अन्य राज्य की आबंटित पंजीयन चिन्ह का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिला परिवहन कार्यालय में करना होगा प्रस्तुत 12 मास से अधिक अन्य राज्य के वाहनों के लिए आबंटित होगा छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन पंजीयन चिन्ह

    जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026/परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 47 के तहत कोई भी वाहन 12 मास से अधिक किसी राज्य में…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब