Ro no D15139/23

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनाओं के ऑनलाईन संचालन हेतु संभागस्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

अम्बिकापुर 17 अप्रैल 2026/  विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के सभी जिलों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला पंचायत सरगुजा के सभा कक्ष में आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय रायपुर के संयुक्त संचालक  डी.एस. वर्मा एवं उनके टीम द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की ऑनलाइन सॉफटवेयर की डिजिटल रूप रेखा की विस्तृत जानकारी दी गई। संयुक्त संचालक  डी.एस. वर्मा ने कहा कि विधायक निधि की स्वीकृति एवं राशि जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बाताया कि पिछले एक वर्ष से रायपुर जिले में इस प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया जा रहा था, अब इसे छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में लागू कर दिया गया है। उन्होने सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रक्रिया को बारीकी से समझने कहा ताकि प्रणाली का क्रियान्वयन प्रभावी और सुचारू रूप से किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी एवं कर्मचारी, विधायकों के निज सहायक/डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं सभी जिलों के समस्त क्रियान्वयन एजेंसियों के अधिकारी एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास