
कार्यक्रम के प्रथम दिवस में रायपुर संभाग के विभिन्न विभागों से आए 126 प्रतिभागियों ने भाग लिया। GeM पोर्टल की तकनीकी कार्यप्रणाली, पारदर्शी खरीद प्रक्रिया और विभागीय अनुपालन से जुड़ी जानकारियाँ प्रतिभागियों को दी गईं। प्रशिक्षण का संचालन श्री राकेश तिवारी, GeM प्रशिक्षक (CSIDC) द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र विक्रेताओं हेतु GeM पोर्टल पर कार्यशाला कल 04 जून को रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।








