Ro no D15139/23

प्रशिक्षण लेकर जिम्मेदारी से करें जनगणना कार्य : संभागायुक्त

*- जनगणना 2027 का प्रथम चरण 1 मई से होगा प्रारंभ*

राजनांदगांव 13 मार्च 2026। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने कहा कि आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 1 मई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत मकानों की जनगणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इसे पूरी शुद्धता तथा जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। संभागायुक्त श्री राठौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य के लिए आयोजित प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और पूरी जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश के विकास की रूपरेखा, विभिन्न योजनाओं के निर्माण तथा प्रशासनिक इकाइयों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए यह कार्य अत्यंत सावधानी और शुद्धता के साथ किया जाना आवश्यक है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए सुपरवाइजर
और संगणक की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। इस कार्य में ऐसे अधिकारियों को नियुक्त किया गया है जो आगामी एक से डेढ़ वर्ष तक निरंतर इस कार्य को कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आयोजित किया जा रहा है तथा जनगणना के अंतर्गत मकानों की नंबरिंग का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। मकानों की नंबरिंग पूर्ण होने के बाद जनगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 का कार्य पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारण्कडेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 63 —————–

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत