Ro no D15139/23

राजस्व न्यायालय के प्रकरणों में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद ही करें आदेश : संभागायुक्त

*- राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश*

*- राजस्व प्रकरणों का करें समय-सीमा में निराकरण*

*- गर्मी को देखते हुए पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें*

राजनांदगांव 13 मार्च 2026। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री राठौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में किसी भी प्रकरण में बिना दोनों पक्षों की सुनवाई के आदेश जारी न किया जाए। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद ही नियमानुसार आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने बैठक में नक्शा बटांकन, नामांतरण, सीमांकन सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी प्रकरणों का नियमानुसार और समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री राठौर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगरों में प्रतिदिन साफ-सफाई कराने तथा नालियों की समय रहते सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकंडेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 64 —————–

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta