Ro no D15139/23

जनकल्याणकारी कार्यों के लिए डीएमएफडी मद को किया जाए उपयोग – सांसद  महेश कश्यप

मद से स्वीकृत कार्यों में प्राथमिकता वाले विकास कार्य को समय सीमा में करें पूर्ण – विधायक श्री किरण देव
जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद सह समीक्षा बैठक
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कार्ययोजना पर किया गया चर्चा

जगदलपुर, 13 मई 2025/ जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद सह समीक्षा बैठक की जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री किरण देव और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बैठक में बस्तर  सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि  सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्य को गति दे रही है। प्राकृतिक संपदा से संपन्न बस्तर में  जिन कार्यों में विभागीय बजट का प्रावधान नहीं हो उन जनकल्याणकारी कार्यों के लिए डीएमएफडी मद को उपयोग किया जाए। डीएमएफटी मद में  विशेष कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और विद्युत क्षेत्र को प्राथमिकता में रखकर बेहतर व्यवस्था किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में मानव संसाधन, मरम्मत योग्य शिक्षण संस्थाओं के पुनः निर्माण, पेयजल की संकट को दूर करने में सहायता दी जाए ।
विधायक श्री किरण देव ने कहा कि जनता से सीधे जुड़ने वाले मामलों में डीएमएफटी मद से विकास कार्य को तत्काल कार्यवाही किया जाना चाहिए और डीएमएफटी मद से स्वीकृत कार्यों में प्राथमिकता वाले विषय पर विकास कार्य को समय सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए । संभाग मुख्यालय के विकास कार्यों का प्रभाव अन्य जिलों में भी दिखाई देता है। इसलिए पूर्व वर्षों के लम्बित विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाएँ, इसके लिए विभागीय अधिकारी स्वप्रेरणा से दिक्कतों को दूर करने की पहल करें ।
बैठक में  वित्तीय वर्षवार प्रगतिरत 210 विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के डीएमएफटी मद से संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्ययोजना पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया।जिसमें उच्च प्राथमिकता के ग्यारह कार्यों और अन्य प्राथमिकता के सात कार्यों के प्रावधानों पर चर्चा किया गया।
बैठक में पेयजल समस्या, जल जीवन मिशन के लम्बित कार्यों में तेजी लाने तथा काम को अधूरा छोड़ने वाले निविदाकार के खिलाफ कार्रवाई करने, विद्युत व्यवस्था, डिस्मेंटल  किए गए स्कूल भवनों के विकास जैसे प्रस्तावों पर चर्चा किया गया। साथ ही शासी परिषद के सदस्यों द्वारा उनके क्षेत्र के समस्या और अन्य विषय रखे गए जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्री संजय पांडेय, शासी परिषद के गणमान्य सदस्य, कलेक्टर श्री हरिस एस, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के करकमलों से होगा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का ऐतिहासिक आगाज ग्राम पंचायतों में होगा सजीव प्रसारण

    जगदलपुर 10 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी 13 अप्रैल को एक भव्य…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब