Ro no D15139/23

डोंगीपानी का एनएसएस शिविर बना यादगार,ग्रामीण एवं शिविरार्थी हुए उत्साहित

बरमकेला वनांचल क्षेत्र के ग्राम डोंगीपानी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कैट के जिला अध्यक्ष एवं क्षेत्र के समाजसेवी रतन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला रेडक्रास सोसायटी के प्रबंध समिति सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहन नायक तथा ग्राम सरपंच सरधाराम पटेल, बाबूलाल पटेल , आदि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं रेडक्रास सदस्य मोहन नायक ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने गाँव-गाँव जाकर जनजागरूकता अभियान एवं दीवार लेखन के माध्यम से सामाजिक संदेश फैलाने पर बल दिया तथा शिविरार्थियों व प्रभारियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान शिविरार्थियों द्वारा प्रस्तुत ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा शिविर में शामिल छात्रों को टी-शर्ट एवं छात्राओं को सूट पीस वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही ग्राम के जरूरतमंद लोगों को शाल वितरण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कार्यक्रम अधिकारी हेमचंद गढ़तिया द्वारा किया गया, जिनके कुशल मार्गदर्शन में यह शिविर अत्यंत सफल एवं सार्थक रहा। शिविर की सफलता में सह प्रभारी ऋतु पटेल, करुणा पटेल, प्राथमिक शाला डोंगीपानी के प्रधान पाठक वेदकुमार पटेल, पहलाद पटेल तथा ग्राम सरपंच सरधाराम पटेल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान हेतु मुख्य अतिथि रतन शर्मा एवं मोहन नायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
बीहड़ जंगल के भीतर आयोजित यह सात दिवसीय शिविर सामाजिक चेतना, सेवा एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से अत्यंत यादगार एवं प्रेरणादायी रहा। इस शिविर को सफल दिशा देने में विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी हेमचंद गढ़तिया एवं प्राचार्य रामशरण सिदार का मार्गदर्शन सराहनीय एवं प्रेरक रहा।

  • Related Posts

    कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ

    *मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटन* *ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली बिजली, लगभग 5 हजार लोगों को होगा लाभ* रायपुर 06 अप्रैल 2026 / प्रदेश सरकार द्वारा…

    Read more

    बस्तर की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल  अब निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव

    जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….