Ro no D15139/23

डॉ. दिनेश कुमार झा ने संभाला जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार, कलेक्टर ने सुपर 30 और चना वितरण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार डॉ. दिनेश कुमार झा ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा के पद का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण के पश्चात डॉ. झा ने कलेक्टर श्री विलास भोसकर से सौजन्य भेंट की और जिले में संचालित शैक्षिक योजनाओं व नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री भोसकर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विशेष रूप से “सुपर 30“, शासकीय कोचिंग कक्षाएं, और डीएमएफ मद से संचालित अंकुरित चना वितरण कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के पोषण स्तर और एकाग्रता में सुधार हेतु अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अंकुरित चना वितरण योजना को 1 अगस्त से पूरे जिले में गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को नियमित रूप से पोषक आहार प्राप्त हो सके। यह योजना “डीएनए“ (डेली न्यूट्रिशनल असिस्टेंस) पहल के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
इसी क्रम में डॉ. झा ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल से भी भेंट की और जिले में संचालित शैक्षिक योजनाओं, नवाचारों तथा आकांक्षी ब्लॉक की विशेषताओं पर चर्चा की। सीईओ श्री अग्रवाल ने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता
सुधार के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा करते हुए डॉ. झा को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने डॉ. झा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

    *समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण…

    Read more

    जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

    जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच