Ro no D15139/23

सरगुजा संभाग में उर्वरक-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमित पाए गए 83 निजी संस्थान, एक का लाइसेंस निरस्त

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2025/ किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान सामग्री (उर्वरक, बीज, कीटनाशक) की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संभाग स्तरीय निरीक्षण/उड़नदस्ता दल द्वारा सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों में स्थित निजी कृषि आदान विक्रय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।

यह निरीक्षण संचालक कृषि श्री राहुल देव (आईएएस), संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा (आईएएस) तथा संयुक्त संचालक कृषि श्री यशवंत केराम के निर्देशन एवं संभाग के सभी उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में किया गया।
बीते दिनों सरगुजा संभाग के अंतर्गत निरीक्षण के दौरान  कुल 172 निजी कृषि संस्थानों में से 83 संस्थानों में अनियमितताएं पाई गईं। इनमें सरगुजा 13, सूरजपुर 22, बलरामपुर 38, कोरिया 3, मनेन्द्रगढ़ 1, जशपुर 6 संस्थान शामिल हैं।
इन अनियमितताओं के मद्देनजर संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, वहीं बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखण्ड स्थित ’राजेश कृषि सेवा केंद्र, बचवार’ का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक व वितरण पंजी, पॉश मशीन, बिल-वाउचर, गोदामों की स्थिति व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। कुछ स्थानों से आदान सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजे गए।
इस अवसर पर कृषि अधिकारियों ने सभी निजी संस्थानों के संचालकों को निर्देश दिए कि किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर उर्वरक, बीज और कीटनाशक पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराएं, जिससे किसान हितों की रक्षा हो और रोष की स्थिति उत्पन्न न हो।
निरीक्षण दल में उप संचालक कृषि, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, निरीक्षक (बीज/उर्वरक/कीटनाशक) तथा स्थानीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल रहे।

  • Related Posts

    नीट-यूजी 2026 निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजन के लिए कलेक्टर ने ली बैठक संवेदनशील मामलों में बरतें पूरी सतर्कता, सुरक्षा  व्यवस्था को लेकर रहे पैनी नजर-कलेक्टर श्री वसंत अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी

    3 मई को दोपहर 2 से 5 बजे शाम तक आयोजित होगी परीक्षा परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र स्थल एवं समय का रखे विशेष ध्यान अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत…

    Read more

    15 दिवसीय सघन जांच अभियान 13 दवा दुकानों की जांच, 2 पर कार्रवाई

      अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/  नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर, अंबिकापुर के निर्देशानुसार…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की