Ro no D15139/23

सपना हुआ साकारः पीएम जनमन आवास योजना से मोहन राम को मिला पक्का आशियाना कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, अब पक्के आवास में सुरक्षित परिवार

अम्बिकापुर 08 अप्रैल 2026/  मिट्टी की दीवारें और बरसात के दिनों में टपकती छत अब सिर्फ एक पूरानी  याद हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से अब पक्की छत मिली है, बल्कि पूरे परिवार को एक नया सम्मानजनक जीवन दिया है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मलंगवा खुर्द अंतर्गत रामनगर के रहने वाले   मोहन राम पहाड़ी कोरवा हैं, जिनका वर्षों पुराना पक्के घर का सपना अब हकीकत में बदल चुका है।

कच्चे मकान की चुनौतियों से मिली मुक्ति
श्री मोहन राम बताते हैं कि पहले उनका परिवार एक कच्चे मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर था। बारिश का सीजन आते ही उनकी मुश्किलें बढ़ जाती थीं। कभी छप्पर का टूटना तो कभी घर के भीतर पानी टपकना आम बात थी। अपने चार बच्चों और वृद्ध माँ की सुरक्षा को लेकर वे हमेशा चिंतित रहते थे। आर्थिक तंगी के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए एक सपना जैसा था।

‘पीएम जनमन’ योजना ने लाया बदलाव
मोहन राम के जीवन में बदलाव की किरण तब आई, जब उन्हें प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत लाभान्वित हुए। केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से योजना की राशि प्राप्त होते ही उन्होंने मकान का निर्माण कार्य पूर्ण कराया। उनका कहना है कि मैं कई सालों से सोच रहा था कि काश मेरा भी एक पक्का घर होता, पर आर्थिक स्थिति आड़े आ जाती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की संवेदनशीलता से आज मेरा यह सपना पूरा हुआ है।

सुख और सुकून भरा वर्तमान
आज मोहन राम अपने चार बच्चों और मां के साथ इस नए आवास में बेहद खुश हैं। पिताजी की मृत्यु के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी मोहन पर थी, और अब एक सुरक्षित छत मिल जाने से वे भविष्य को लेकर निश्चिंत हैं। उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचा रही है।

जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य
प्रधानमंत्री जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) को आवास, स्वच्छ पेयजल और बेहतर बुनियादी सुविधाएँ प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। आज मोहन राम जैसे हजारों पहाड़ी कोरवा परिवार इस योजना के माध्यम से  आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

  • Related Posts

    नवा रायपुर में सजेगी लोक-संस्कृति की महफिल

      हरेली और गृह प्रवेश के दोहरे उत्सव में जुटेगा प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व ​रायपुर, 11 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के पावन…

    Read more

    गांवों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता-सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा

      कोकड़ी, भेण्डरी और कुण्डेल में उचित मूल्य दुकान, सहकारी समिति, महिला आजीविका गतिविधियों, आंगनबाड़ी, स्कूल एवं रीपा सेंटर का किया निरीक्षण योजनाओं के अभिसरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल