Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ पक्का मकान का सपना

रायपुर।  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने एक बार फिर ग्रामीण परिवार के जीवन में खुशहाली की नई रोशनी जगाई है। योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है।

बलौदाबाजार जिले के विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलीपोता निवासी विमला निषाद, पति सियाराम निषाद का पक्का मकान निर्माण वर्ष 2024–25 में इस योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ था। पूर्व में विमला निषाद मिट्टी के कच्चे घर में अपने परिवार सहित निवास करती थीं। घर की जर्जर स्थिति के कारण बरसात और सर्दी के मौसम में रहना अत्यंत कठिन था। विमला निषाद रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं परंतु सीमित आय के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जब विमला निषाद का आवास स्वीकृत हुआ, तब उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ। आज विमला निषाद का सुंदर पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है, जिससे उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिला है। विमला निषाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री आवास योजना से हमें अपना पक्का घर मिला है, जो पहले एक सपना था। इसके लिए मैं सरकार का दिल से धन्यवाद करती हूँ।”

यह योजना ग्रामीणों के जीवन में स्थायी परिवर्तन लाने और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है