Ro no D15139/23

डूबान क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था बहाल, क्रेडा ने त्वरित सुधार कर सोलर पंप किया चालू

धमतरी, 13 मई 2026। राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में जिला प्रशासन सतत सक्रिय है। इसी क्रम में विकासखंड धमतरी के ग्राम कोसमी (डूबान) में जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रेडा द्वारा स्थापित सोलर ड्यूल पंप के अकार्यशील होने की जानकारी प्राप्त होने पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल सुधार कार्य सुनिश्चित कराया।

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्रेडा विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के परिपालन में क्रेडा जिला कार्यालय धमतरी के जिला प्रभारी श्री तुलसी राम ध्रुव के मार्गदर्शन में फील्ड अमले ने 11 मई 2026 को मौके पर पहुंचकर तकनीकी परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अकार्यशील पंप को निकालकर नया स्पेयर पंप स्थापित किया गया, जिसके पश्चात संयंत्र को पुनः पूर्णतः कार्यशील कर दिया गया।

सोलर आधारित जलापूर्ति प्रणाली के पुनः सुचारू होने से ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी है। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताया।

क्रेडा जिला कार्यालय द्वारा बताया गया कि विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं से संबंधित मांगों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाता है, ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। डूबान क्षेत्र जैसे संवेदनशील इलाकों में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभाग लगातार निगरानी और मेंटेनेंस कार्य कर रहा है।

संयंत्र के निरीक्षण एवं मेंटेनेंस कार्य में जिला प्रभारी श्री तुलसी राम ध्रुव, उप अभियंता श्री गितेश कुमार सिन्हा, मैकेनिक श्री धनेन्द्र कुमार देवांगन, श्री ओमकार साहू सहित फील्ड स्टॉफ श्री यशवंत देशलहरे, श्री गैंद लाल साहू, श्री देवेन्द्र मारकण्डे एवं श्री खमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई