Ro no D15139/23

KTU परिसर पूर्णतः नशा मुक्त घोषित

*जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है—कुलपति प्रो. मनोज दयाल*

*केटीयू में नशा मुक्त युवा अभियान: अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ*

रायपुर,02 अगस्त 2026/

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU), रायपुर में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के अंतर्गत एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर को पूर्णतः ‘नशा मुक्त कैंपस’ बनाने की औपचारिक घोषणा की।

*विवेक और भविष्य को नष्ट करता है नशा: प्रो. मनोज दयाल*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने युवाओं से जीवन में अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध पंक्तियों जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है,का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के विवेक, उसके परिवार और सुनहरे भविष्य—तीनों को पूरी तरह तबाह कर देता है। युवाओं को इससे दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग देश निर्माण में करना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल युग में मोबाइल का भी संयमित एवं सार्थक उपयोग करने का आग्रह किया।

*क्षणिक सुख की चाहत में लत न बनने दें: कुलसचिव*

विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने जीवन में आर्थिक और सामाजिक विश्लेषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर क्षणिक सुख की चाहत से होती है, जो धीरे-धीरे गंभीर लत में बदल जाती है। इसलिए किसी भी गलत आदत को अपनाने से पहले उसके दुष्प्रभावों पर विचार करना बेहद जरूरी है।

*नशामुक्त भारत निर्माण का लिया संकल्प*

समारोह में विभागाध्यक्ष पंकज नयन पांडेय, डॉ. नृपेन्द्र शर्मा, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल