Ro no D15139/23

मतदान एवं मतगणना पर शुष्क दिवस घोषित

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 08 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के मतदान एवं मतगणना पर शुष्क दिवस घोषित किया है। निर्वाचन क्षेत्रों में तथा निर्वाचन क्षेत्र से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित सभी देशी व विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब, मद्य भण्डारण-भाण्डागार सहित अन्य दुकानों को मतदान की तारीख से 2 दिन पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना तिथि को मतगणना संपन्न होने तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं पार्षद तथा नगर पालिक परिषद् डोंगरगढ़ व नगर पंचायत डोंगरगांव, लालबहादुर नगर, छुरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए मतदान 11 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इसके परिप्रेक्ष्य में 9 फरवरी 2025 की संध्या 5 बजे से 11 फरवरी 2025 को मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना तिथि 15 फरवरी 2025 के मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्र के सभी देशी व विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब, मद्य भण्डारण-भाण्डागार सहित अन्य दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच व पंच पदों का निर्वाचन तीन चरणों में मतगणना तिथि 17 फरवरी, 20 फरवरी एवं 23 फरवरी 2025 को संपन्न होगा तथा मतगणना मतदान के पश्चात होना निर्धारित है। प्रथम चरण को खण्ड राजनांदगांव अंतर्गत 15 फरवरी 2025 की शाम 3 बजे से 17 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक, द्वितीय चरण को खण्ड छुरिया अंतर्गत 18 फरवरी 2025 की संध्या 3 बजे से 20 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक तथा तृतीय चरण को खण्ड डोंगरगावं व डोंगरगढ़ अंतर्गत 21 फरवरी 2025 की संध्या 3 बजे से 23 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्रों में तथा निर्वाचन क्षेत्रों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें तथा आबकारी केन्द्र बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना- प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया…

    Read more

    मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 23 लाख 94 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे