सुरक्षा में लगे पुलिस जवान एवं मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों ने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से मताधिकार का किया प्रयोग

– 9 फरवरी को भी कर सकते है निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से मतदान
राजनांदगांव 08 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान केन्द्रों में निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों एवं मतदान दलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज पटवारी ट्रेनिंग स्कूल तहसील कार्यालय राजनांदगांव में उपस्थित होकर निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मतदान किया।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं पार्षद तथा नगर पालिक परिषद् डोंगरगढ़ व नगर पंचायत डोंगरगांव, लालबहादुर नगर, छुरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए निर्वाचन के लिए 11 फरवरी 2025 को मतदान किया जाएगा। सुरक्षा तथा मतदान दलों में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मतदान करने हेतु प्रारूप 19 में आवेदन के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान हेतु सुरक्षा में लगे पुलिस जवान एवं मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारी, जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया हैं, वह रविवार 9 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पटवारी ट्रेनिंग स्कूल तहसील कार्यालय राजनांदगांव में उपस्थित होकर निर्वाचन कर्तव्य के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।

  • Related Posts

    रायपुर साहित्य उत्सव : आदि से अनादि तक का आयोजन 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक

    नांदगांव संस्कृति एवं साहित्य परिषद एवं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़़ संस्कृति परिषद द्वारा प्रेस क्लब में परिचर्चा का हुआ आयोजन – ऐसे कार्य करें कि देश के महान साहित्यकारों की श्रृंखला…

    Read more

    जिले में सघन कुष्ठ जांच खोज अभियान 31 दिसंबर तक

    नागरिकों से सर्वे दल के घर पहुंचने पर पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई – कुष्ठ रोग का उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नि:शुल्क उपलब्ध राज्य शासन निर्देशानुसार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत ने बांग्लादेश के दावों को किया खारिज, शेख हसीना के भड़काऊ बयान पर आई पड़ोसी देश की प्रतिक्रिया

    भारत ने बांग्लादेश के दावों को किया खारिज, शेख हसीना के भड़काऊ बयान पर आई पड़ोसी देश की प्रतिक्रिया

    पीएम मोदी ने की सिडनी हमले की निंदा, कहा- आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस, ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा है भारत

    पीएम मोदी ने की सिडनी हमले की निंदा, कहा- आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस, ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा है भारत

    माघ मेले के इतिहास में पहली बार जारी हुआ प्रतीक चिन्ह, मुख्यमंत्री योगी ने किया अनावरण

    माघ मेले के इतिहास में पहली बार जारी हुआ प्रतीक चिन्ह, मुख्यमंत्री योगी ने किया अनावरण

    केरल में BJP की जीत ने हिला दी LDF और UDF की नींव, इस महिला पर टिकी सबकी नजरें

    केरल में BJP की जीत ने हिला दी LDF और UDF की नींव, इस महिला पर टिकी सबकी नजरें

    तालिबान के बड़े हमले से कांपा पाकिस्तान! ‘सबूतों का पिटारा’ लेकर UN से भारत-अमेरिका तक जाएगा जुल्म और नाकेबंदी का डोजियर

    तालिबान के बड़े हमले से कांपा पाकिस्तान! ‘सबूतों का पिटारा’ लेकर UN से भारत-अमेरिका तक जाएगा जुल्म और नाकेबंदी का डोजियर

    दो सेकॅण्ड में चार बार-करता रहा वार पे वार; बदला समय बदली सरकार_सोनिया के जेल जाने के आसार, बड़ा आसान-हिंदु अपमान वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    दो सेकॅण्ड में चार बार-करता रहा वार पे वार; बदला समय बदली सरकार_सोनिया के जेल जाने के आसार, बड़ा आसान-हिंदु अपमान  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…