Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के दौरान निर्वाचन कार्य शान्तिपूर्ण पूरा कराने शुष्क दिवस घोषित

कलेक्टर ने पंचायत चुनाव के दौरान मतदान, मतगणना अवधि के दौरान सम्बंधित क्षेत्र के देशी विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने के दिए निर्देश

कोरबा 14 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने जिले में तीन चरणों 17 फरवरी, 20 फरवरी  एवं 23 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2025 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु मतदान/मतगणना तिथि को सम्बंधित क्षेत्र के देशी विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखे जाने हेतु छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के त्रिस्तरीय आमनिर्वाचन क्षेत्रों में एवं निर्वाचन क्षेत्रो से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे- एफ.एल.-1(घघ),एफ.एल.-1(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल. 1(ख-अहाता), एफ.एल.1(ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.2, 3, 3(क, ख, ग), 4, 4(क), 5, 5(क), 6 , 7, 8, 9, 9(क) एवं एफ.एल. 10 को मतदान मतगणना दिवस को बंद रखे जाने शुष्क दिवस घोषित किया है। जिसके अंतर्गत  प्रथम चरण 17 फरवरी  को  विकासखण्ड कोरबा व करतला में होने वाले मतदान तिथि को देशी  कम्पोजिट मदिरा दुकान उमैरली, रजगामार, रूमगरा, विदेशी मदिरा दुकान रजगामार, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान बरपाली को 15 फरवरी 2025 की संध्या 3 बजे से 17 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। इसी प्रकार  द्वितीय चरण के तहत 20 फरवरी 2025 विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा में होने वाले मतदान हेतु  विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान पसान को 18 फरवरी 2025 की संध्या 3 बजे से  20 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक बंद रखने हेतु शुष्क अवधि एवं तृतीय चरण 23 फरवरी को  विकासखण्ड कटघोरा व पाली में  होने वाले मतदान हेतु देशी मदिरा दुकान हरदीबाजार,  विदेशी मदिरा दुकान हरदीबाजार को 21 फरवरी  की संध्या 3 बजे से 23 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त अवधि में सम्बंधित क्षेत्रो में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे रोपित

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में…

    Read more

    रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाेत्तर के सितारों ने रचा इतिहास

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के भारोत्तोलन इवेंट ने दर्शकों…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….