Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर सुविधाओं से किसानों का धान विक्रय हुआ और अधिक सुगम

3100 रु. प्रति क्विंटल धान मूल्य से किसानों में उत्साह, खरीदी व्यवस्था पर किसान रामेश्वर प्रसाद ने जताई संतुष्टि

  जिले में धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को दी जा रही सुविधाओं से धान विक्रय प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम, सरल और आसान हो गई है। लुण्ड्रा ब्लॉक के अंतर्गत किशुनपुर ग्राम पंचायत के किसान   रामेश्वर प्रसाद ने धौरपुर धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय का अनुभव साझा करते हुए इसकी सराहना की है।
किसान रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि वे 240 बोरी धान लेकर धौरपुर उपार्जन केन्द्र पहुंचे थे। उन्होंने समिति से पहला टोकन 104 क्विंटल का कटवाया। टोकन कटाने में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। उन्होंने बताया कि 8 एकड़ करीब जमीन है, कुल 210 क्विंटल धान का विक्रय करते हैं, उन्होंने बताया कि धौरपुर धान उपार्जन केन्द्र पहुचते ही नमी परीक्षण और प्रारंभिक प्रक्रिया के बाद बारदाना उपलब्ध हुए। धान की तौल प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था पर अपनी संतुष्ट व्यक्त की।
किसान  रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के शासन में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। इससे प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से और अधिक सक्षम और समृद्ध हो रहे हैं। उन्होंने पूरी धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी व किसान-हितैषी बताते हुए मुख्यमंत्री एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा, समय पर बारदाना उपलब्धता, पारदर्शी तौल एवं समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की बाधा या परेशानी नहीं आ रही है।

  • Related Posts

    धमतरी में कल सजेगा ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला

      ट्राइफेड के संग स्थानीय हुनर भरेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उड़ान ​रायपुर, 20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में रचने-बसने वाली अनूठी जनजातीय कला, पारंपरिक हस्तशिल्प और…

    Read more

    उद्यानिकी फसलों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 अगस्त

      विपरीत मौसम एवं प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को बीमा कराने की अपील धमतरी, 20 अगस्त 2026। राज्य शासन के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ