Ro no D15139/23

जिले में एग्रीस्टैक UFR के लिए 5 से 8 दिसंबर तक सभी समितियों में लगेगा विशेष शिविर

चार दिवसीय शिविर से लंबित खसरों को ऑनलाईन किया जाएगा प्रविष्टि

  खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सरगुजा जिले में एग्रीस्टैक में पंजीकृत किसानों के खसरा विवरण में बड़ी संख्या में UFR (Updating Farmer Record) आवेदन लंबित पाए गए हैं। जिले में वर्तमान में कुल 45,187 खसरे UFR हेतु लंबित हैं। जिलेवार एवं तहसीलवार लंबित खसरों का विस्तृत ब्यौरा प्रशासन द्वारा जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों, समितियों, सीएससी सेंटरों, पटवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिनांक 05 दिसंबर 2025 से 08 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक समिति स्तर पर विशेष शिविर/कैम्प आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में किसानों के लंबित खसरों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि कर पूर्ण कराना अनिवार्य होगा।

किसानों के लिए शिविर की विशेष व्यवस्था
जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में चार दिवसीय शिविर आयोजित होगा। जिसमें किसानों को अधिक से अधिक संख्या में शिविरों तक पहुँचकर अपना एग्रीस्टैक रकबा संशोधन करा सकते हैं। प्रत्येक शिविर में संबंधित पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की प्रतिदिन उपस्थिति अनिवार्य होगी। सीएससी एवं समितियों के सहयोग से ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य त्वरित गति से किया जाएगा।
तहसीलवार लंबित खसरा संख्या में लखनपुर 9635,उदयपुर 2540,मैनपाट 7435,दरिमा 3237,धौरपुर  9293,सीतापुर 5772,अम्बिकापुर 2820 और बतौली 4455 कुल 45,187 खसरा लंबित है जिसे चार दिवसीय शिविर के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्ट किए जाएंगे।

कलेक्टर श्री भोसकर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिविर की अवधि में कार्य को हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि आगामी कार्यवाही में किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *डिजिटल गवर्नेंस, उभरती तकनीकों, कृषि समृद्धि और नेतृत्व विकास पर मंथन*   *पिछले चिंतन शिविरों के परिणामस्वरूप ई-ऑफिस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु जैसे नवाचार हुए साकार*   रायपुर…

    Read more

    कलेक्टर ने रामपुर में निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय का किया निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      कोरबा, 04 जुलाई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने 03 जुलाई को रामपुर स्थित निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे