Ro no D15139/23

बिहान के प्रयास से नॉमिनी को मिला 2 लाख का बीमा लाभ, परिवार में लौटी राहत

अम्बिकापुर 14 मार्च 2026/ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रयासों से एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बीमा दावा प्रक्रिया पूरी कराते हुए नॉमिनी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

जिला कलेक्टर   अजीत वसंत के दिशा निर्देश तथा जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्य संपन्न हुआ। जनपद पंचायत बतौली के सहयोग से बिहान की टीम ने पहल करते हुए नॉमिनी को बीमा लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बटौली क्षेत्र के निवासी अभिषेक खेस्स का कुछ दिनों पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। बीमा दावा प्राप्त करने के लिए उनके परिवार की नॉमिनी विभिन्न स्थानों पर प्रयास कर रही थी, लेकिन प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

इस बीच गांव की एक सक्रिय महिला को इस मामले की जानकारी मिली, जिन्होंने इसकी सूचना जनपद पंचायत बतौली को दी। सूचना मिलते ही बिहान कार्यालय ने तत्परता दिखाते हुए बीमा सखी मोहरमणि साहू के माध्यम से आवश्यक बीमा क्लेम फॉर्म भरवाया और उसे ग्रामीण बैंक सेदम में जमा कराया।

प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज दिनांक 13 मार्च 2026 को ग्रामीण बैंक सेदम द्वारा बीमा सखी की उपस्थिति में नॉमिनी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।बीमा राशि प्राप्त होने पर नॉमिनी ने बिहान की टीम और ग्रामीण बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया। अचानक आई इस सहायता से परिवार को बड़ी राहत मिली।

जिला प्रशासन द्वारा बिहान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण

    ▪️प्रदेश में पर्यटन स्थलों व आदिवासी क्षेत्र के विकास एवं उर्वरक की उपलब्धता और किसानों के भुगतान के विषय में किया प्रश्न*   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे दिन पंडरिया…

    Read more

    जिले में एक दिन में आयोजित हुई100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं

    *- जिले में अब तक 4 हजार से अधिक हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी गई जानकारी, विशेष अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण