Ro no D15139/23

लोकहित के व्यापक कार्य में बाधा डालने के कारण तीन समिति प्रबंधक की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त

राजनांदगांव 14 नवम्बर 2025। लोकहित के व्यापक कार्य में बाधा डालने के कारण राजनांदगांव विकासखंड के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बोरतलाब के समिति प्रबंधक श्री ईश्वर श्रीवास एवं कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गठुला के समिति प्रबंधक श्री किशुन देवांगन तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित के समिति पनियाजोब के समिति प्रबंधक श्री भीखम चंद जैन की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
जारी आदेश अनुसार समिति प्रबंधकों को जनहित के कार्य प्रभावित होने के कारण तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने निर्देशित किया गया था, लेकिन सूचना के पश्चात भी कार्यालय में उपस्थिति नहीं दी गई। यह कृत्य अनुशासनहीनता की परिधि में आने के पर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कारण बताओ सूचना पत्र देते हुए अंतिम अवसर प्रदान किया गया। कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब प्रेषित किया गया। जवाब समाधानकारक नहीं होने से बोर्ड द्वारा अमान्य किया गया। समिति प्रबंधकों की अनुपस्थिति के कारण समिति में धान उपार्जन की तैयारी प्रभावित हुई है, जो व्यापक लोकहित के विपरीत है। साथ ही किसानों को रबी ऋण वितरण, खाद-बीज वितरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हुए है, जो गंभीर दुराचरण की श्रेणी में आता है। इस गंभीर कृत्य के लिए बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय के परिप्रेक्ष्य में सेवा नियम के तहत लोकहित के व्यापक कार्य में बाधा डालने के कारण समिति प्रबंधकों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

  • Related Posts

    पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    राजनांदगांव 23 मार्च 2026। पीएम-राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेसन एण्ड एस्योरड ट्रीटमेंट) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में जिला स्तरीय…

    Read more

    जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 30 मार्च को

    राजनांदगांव 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में 30 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 30 में अनुसूचित जाति…

    Read more

    NATIONAL

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए