Ro no D15139/23

जिले में धान खरीदी की तैयारी जोरों पर –  जिले में 96 उपार्जन केन्द्रों में की जाएगी धान खरीदी

– 15 नवम्बर से धान खरीदी कार्य होगा प्रारंभ
– जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर खुशी का माहौल
– धान खरीदी हेतु 128410 किसानों ने कराया पंजीयन
–  समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से की जाएगी धान खरीदी
– कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में अधिकारियों-कर्मचारियों की लगायी ड्यूटी
– धान उपार्जन केन्द्र अर्जुनी में 9461.60 क्विंटल धान खरीदी के लिए 168 टोकन जारी
– टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से किसान ऑनलाईन प्राप्त कर रहे टोकन
राजनांदगांव 14 नवम्बर 2025। जिले में धान खरीदी की तैयारी पूरी हो गई है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से 15 नवम्बर 2025 से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर खुशी का माहौल है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी कार्य के लिए तैयारी की जा रही है। धान खरीदी केन्द्रों में ड्यूटी लगायी गई है। जिले में धान उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत समिति कर्मचारियों के स्थान पर सुविधा अनुसार अन्य विभाग के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी को प्रशिक्षण दिया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु समस्त नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित नीति के अनुसार सभी कार्यों का संपादन करेंगे।
गौरतलब है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव अंतर्गत राजनांदगांव जिले में 96 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। कृषकों से धान उपार्जन हेतु तैयारी कर ली गई है। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी की जाएगी। समस्त उपार्जन केन्द्रों में नमी मापक यंत्र एवं इलेक्ट्रानिक कांटा का कैलीब्रेशन व सत्यापन किया जा चुका है। धान खरीदी हेतु नये एवं पुराने बारदाने सभी उपार्जन केन्द्रों में भेज दिया गया है। धान खरीदी हेतु इस वर्ष 128410 कृषकों का पंजीयन किया गया है। उपार्जन केन्द्रों में प्रारंभिक तैयारी हेतु धान सुरक्षा एवं भण्डारण व्यय की राशि समस्त समितियों को प्रेषित कर दी गई है। धान उपार्जन केन्द्र अर्जुनी में 9461.60 क्विंटल धान खरीदी के लिए 168 टोकन जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के पंजीकृत किसानों को धान खरीदी हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के व्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप विकसित किया गया है। इस एप की सहायता से प्रत्येक किसान स्वयं निर्धारित तिथि पर संबंधित खरीदी केन्द्र में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकते है। किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी संबंधी सभी नवीनतम जानकारी इस एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। टोकन सुबह 8 बजे विशेष रूप से तुंहर टोकन मोबाइल एप के माध्यम से जारी किए जाएंगे। सोसायटी संचालक पिछले वर्ष की भांति ही सुबह 9.30 बजे से टोकन जारी करना शुरू कर सकते है। टोकन अगले 7 खरीदी दिनों के लिए जारी किए जाएंगे और टोकन में जारी धान की मात्रा डीसीएस, गिरदावरी, पीवी के अनुसार पंजीकृत धान रकबा से कम या बराबर होनी चाहिए। लघु किसानों और सीमांत किसानों को अधिकतम 2 टोकन की अनुमति है। बड़े किसानों को अधिकतम 3 टोकन की अनुमति है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अनाधिकृत टोकन जारी होने से रोकने के लिए टोकन बनाते समय आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। इससे किसान की पहचान सत्यापित होगी और उनकी स्पष्ट सहमति के बिना टोकन जारी होने से रोका जा सकेगा। इस संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 3544.1 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 85.1 मिमी बारिश हुई*   राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल