Ro no D15139/23

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग उप तहसील स्थापना की मिली स्वीकृति

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पूरी हुई जनता की बहुप्रतीक्षित मांग, नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील की स्थापना से जनता को मिलेगी सुविधा*

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की कार्यशैली, सक्रियता एवं जनता की सुविधाओं के लिए तत्परता से जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रही हैं। विगत कई वर्षों से नगर पंचायत पांडातराई में प्रशासकीय एवं भू-राजस्व से जुड़े कर्यों के लिए उप तहसील की स्थापना की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पूरी हुई। मंगलवार को नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इस सौगात के लिए भावना बोहरा ने नगरवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि जब आप जनहित के लिए प्रयास करते हैं और वह प्रयास सफल होते हैं तो उसकी ख़ुशी व्यक्त करना आसान नहीं होता है। जन संपर्क के दौरान नगर पंचायत इंदौरी व आस-पास के क्षेत्रों में निवासरत जनता द्वारा लगातार उप तहसील की स्थापना की बहुप्रतीक्षित मांग आती रही, उनकी इस मांग को पूरा करने के लिए हमने लगातार प्रयास किया और आज उस प्रयास का सकारात्मक परिणाम आज इस सौगात के रूप में हमें मिला है। माननीय मुख्यमंत्री जी एवं राजस्व मंत्री जी ने जनता की उस मांग को पूरा करते हुए नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील के स्थापना की स्वीकृति दी है। इस सौगात से क्षेत्रवासियों को अब भू-राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों एवं प्रशासकीय कार्यों के लिए अब तहसील कार्यालय आने-जाने की समस्या से निजात मिलेगा। यह न केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि है, बल्कि हमारे सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस उप तहसील की स्थापना से एक सुव्यवस्थित और स्थानीय प्रशासनिक इकाई के माध्यम से जन शिकायतों और आवश्यकताओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।साथ ही सभी सेवाएँ उनके घर व ग्राम के नजदीक उपलब्ध होंगी जिससे जनता के समय एवं संसाधनों की बचत भी होगी। यह उप तहसील हमारी जनता के लिए सुशासन, सुविधा और विकास का प्रतीक बनेगा। यह उप तहसील हमारे क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक ऐसा केंद्र बनेगी, जहाँ उनकी प्रशासनिक आवश्यकताएँ सरलता और त्वरित गति से पूरी होंगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह उप तहसील हमारी जनता के लिए समय और संसाधनों की बचत का एक सशक्त माध्यम बनेगी। यहाँ पर भूमि संबंधी कार्य जैसे राजस्व रिकॉर्ड, जमाबंदी, खसरा-खतौनी, नामांतरण, बंटवारा, और अन्य प्रमाणपत्रों जैसे आय, जाति, निवास, और जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, यहाँ पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन और जानकारी भी उपलब्ध होगी, जिससे हमारे किसान, युवा, और सामान्य जन आसानी से इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह उप तहसील न केवल प्रशासनिक कार्यों को गति देगी, बल्कि यहाँ के कर्मचारी जनता की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के लिए तत्पर रहेंगे। यह एक ऐसी व्यवस्था होगी जो पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के मूल्यों पर आधारित होगी।

भावना बोहरा ने कहा कि नगर पंचायत पांडातराई की जनता के सहयोग और समर्पण का परिणाम है कि आज हम इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षी बन रहे हैं। मैं यह कामना करती हूँ कि जब यह उप तहसील का संचालन प्रारंभ होगा तो यह हमारे क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित हो और हमारी जनता के जीवन को और अधिक सुगम और समृद्ध बनाए। हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि जनता की सुविधा, सेवा एवं शासकीय योजनाओं का लाभ उन्हें मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो, इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं। हमारे इन प्रयासों में जनता के सुझाव और सहयोग भी हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो हमें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। भाजपा की सरकार आने के बाद से पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों से हुए बदलाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। जनता की हर आकाँक्षाओं को पूरा किया जा रहा है, विकास कार्यों को गति मिली है, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, आदिवासी व वनांचल क्षेत्रों से लेकर नगर व ग्राम पंचायत स्तर पर विकास और अधोसंरचना निर्माण के कार्य गुणवत्तायुक्त एवं पारदर्शिता के साथ हो रहें हैं, जो आम जनता तक सुविधाएँ पहुंचाने व उनके जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है, यही है सुशासन की सरकार जो जनता के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!