Ro no D15139/23

एक ही जगह सभी अधिकारियों की उपस्थिति से आमनागरिको को नहीं लगाना पड़ता चक्करः मंत्री  लखनलाल देवांगन शहरी क्षेत्र के परिवहन नगर जोन के सुशासन तिहार में शामिल हुए उद्योग मंत्री हितग्राहियों को योजनाओं से किया लाभान्वित, सामग्री का किया वितरण

 

कोरबा 11 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस कड़ी में आज परिवहन नगर वार्ड के नगर अंतर्गत शहरी वार्डो की समस्याओं के निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ट्रांसपोर्ट नगर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा के विधायक और प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्टॉल का अवलोकन कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया।
नगर पालिक निगम अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर जोन कार्यालय में वार्ड के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव् साय के निर्देशन में प्रदेश में एक मई से 10 जून तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।  ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार अन्तर्गत अलग अलग शिविर लगाए जा रहे है। गर्मी और धूप होने के बाद भी आमनागरिको की समस्याओं को सुनने और निराकरण के लिए शासन-प्रशासन का पूरा अमला ही नहीं लगा है, प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री सहित सभी बड़े अधिकारी भी दूरस्थ क्षेत्र में जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अचानक से किसी भी गाँव का दौरा कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तिहार का आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का विशेष धन्यवाद दूंगा कि उनकी इस पहल का लाभ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरत मंद लोग उठा पाते हैं।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह शिविर सभी के लिए लाभदायक है। इस शिविर में आसानी से किसी समस्या का निराकरण हो पाता है, क्योंकि इसमें सभी अधिकारी मौके पर ही उपस्थित होते है।
मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने गरीब कल्याण के लिए योजनाएं बनाई है। पीएम आवास योजना से गरीब वर्ग को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा के विकास के लिए डीएमएफ से भी बड़ी राशि स्वीकृत होने और बुनियादी आवश्यकता बिजली, पानी, सड़क, आंगनबाड़ी, स्कूल,अस्पताल बनने की बात कही। मंत्री श्री देवांगन ने सुशासन तिहार का लाभ उठाने और आमनागरिको को जागरूक करते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने की अपील की।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव् साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को लोगों की बड़ी चिंता है वे उनको योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। सुशासन तिहार भी एक जरिया है जिसमें हर वार्ड के लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण की कोशिश कर रहे हैं। वार्ड में जो भी मूलभूत आवश्यकता है उसे पूरा किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी शिविर में है। आम नागरिक इस शिविर का लाभ जरूर उठाये।
निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने नगर पालिक निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों को विस्तार से बताया। उन्होंने गत वर्ष प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी और कहा कि सुशासन तिहार में जो भी शिकायत और मांग है उसे सूचीबद्ध कर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने परिवहन नगर वार्ड के गतिविधियों, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से सम्बंधित बड़े महत्वपूर्ण कार्यों को भी बताया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने शिविर में लगाये गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद श्रीमती प्रेमलता बंजारे,श्री रामकुमार साहू, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन आदि उपस्थित रहे।
पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास की चाबी सहित हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
परिवहन नगर जोन के जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को पीएम आवास शहरी के हितग्राहियों को आवास की चाबी, भवन अनुज्ञा स्वीकृति, नवीन राशनकार्ड, वृद्धापेंशन,श्रदांजलि योजना की राशि और  हितग्राही झमोल बाई, सीडी महंत ट्रायसिकल तथा राजेन्द्र दास को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    भोरमदेव कॉरिडोर के बेस स्ट्रक्चर का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा में करें पूरा – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री   विजय शर्मा ने भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की

      रायपुर, 11 मई 2026/ कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी है। कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…

    Read more

    जहां कभी सन्नाटा था, वहां अब संवाद है: सरहदी कंदाड़ी की बदली कहानी सुशासन की पहुंच और “महतारी वंदन” से महिलाओं को मिला आत्मसम्मान का संबल

    रायपुर , 11 मई 2026/घने जंगलों के बीच, कोटरी नदी के उस पार बसा कंदाड़ी… एक ऐसा गांव, जिसकी पहचान कभी डर, दूरी और अनिश्चितता से होती थी। यहां तक…

    Read more

    NATIONAL

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद

    चंद्रनाथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार और यूपी से 3 शार्पशूटरों को उठाया

    चंद्रनाथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार और यूपी से 3 शार्पशूटरों को उठाया

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की