Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास की त्वरित पहल से कुछ ही घंटों में पिता का बना दिव्यांगता प्रमाण पत्र बेटी श्रुति लकड़ा का एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हुआ सुनिश्चित

जशपुरनगर 09 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के त्वरित हस्तक्षेप और समाज कल्याण विभाग की सक्रिय पहल से ग्राम लोखंडी, पोस्ट जशपुर निवासी दिव्यांग श्री अश्विन लकड़ा का दिव्यांगता प्रमाण पत्र मात्र कुछ ही घंटों में जारी कर दिया गया। इससे उनकी पुत्री श्रुति लकड़ा का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग समय पर पूरी हो सकी और उसका प्रवेश सुनिश्चित हो गया। श्री अश्विन लकड़ा ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी पुत्री श्रुति लकड़ा का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन हुआ है। काउंसलिंग के दौरान विद्यालय द्वारा उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र की मांग की गई, जबकि काउंसलिंग की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 थी। समय कम होने के कारण उन्होंने तत्काल सहायता की मांग की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने उप संचालक, समाज कल्याण श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही समाज कल्याण विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर प्रकरण का निराकरण शुरू किया।
जांच में पाया गया कि श्री अश्विन लकड़ा लकवा से दिव्यांग हैं तथा अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा उनके लिए दो वर्ष की अवधि का अस्थायी दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मूल्यांकन किया जा चुका था। लेकिन यूडीआईडी  पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण अस्थायी प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। इस संबंध में राज्य स्तरीय यूडीआईडी समन्वयक से समन्वय स्थापित कर तकनीकी समस्या का समाधान कराया गया। साथ ही ऑपरेटर परिवर्तन के कारण ओटीपी संबंधी समस्या भी सामने आई, जिसके निराकरण के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा तत्काल संचालनालय को पत्र प्रेषित किया गया। आवश्यक तकनीकी सुधार के बाद मात्र दो घंटे के भीतर श्री अश्विन लकड़ा का दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। दिव्यांगता प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध होने से उनकी पुत्री श्रुति लकड़ा की एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में काउंसलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई और उसे प्रवेश मिल गया।इस त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न श्री अश्विन लकड़ा ने कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली प्रशासनिक सहायता से उनकी बेटी का भविष्य सुरक्षित हो सका।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पदुमतरा में मॉडल संकुल संगठन एवं सीएमटीसी का किया अवलोकन

    राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित मॉडल संकुल…

    Read more

    नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    2 अगस्त को धमतरी के मराठा मंगल भवन में होगा कार्यक्रम धमतरी, 1 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन